1

Happy World Environment Day Status and Shayari

पूरे विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। शुद्ध पर्यावरण का मानव जीवन में बड़ा ही महत्व है। शुद्ध हवा, शुद्ध जल, समय पर वर्षा का सम्बन्ध सीधा पर्यावरण से ही हैं। पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है बिना स्वच्छ वातावरण के जीवन असंभव है। पर्यावरण की ही वजह से मानव जीवन का अस्तित्व है। इसी के कारण ही हमें प्रतिदिन सुविधा मिलती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान 1972 में पर्यावरण दिवस मनाने की घोषित की थी।

पर्यावरण को बचाने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और इसको सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। पर्यावरण से न केवल हमारे स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होती है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक मनुष्य को पर्यावरण की रक्षा के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

मानव जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए, पर्यावरण संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। इस मुहिम को सफल बनाने एवं लोगो को जागरूक करने के लिए आज के इस पोस्ट में हम पर्यावरण दिवस पर विश्व पर्यावरण दिवस शायरी इन हिंदी, लेकर आए हैं | इस दिन आप लोगों को बधाई संदेश और कोट्स के जरिए पर्यावरण को लेकर जागरूक कर सकते हैं।

 

Happy World Environment Day Shayari

World Environment Day Shayari Hindi

 

 

धरती का आवरण बचाएं,
आओ पर्यावरण दिवस मनाएं।
चलो अपनी दुनिया को एक
सुंदर जगह बनाएं,
हरे-भरे पौधों को लगाकर,
पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं।

 

मानव जीवन है खतरे में,
इसमें है हम सबकी समझदारी,
पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे
पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी।

 

पेड़ – पौधों की हरियाली,
इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली।
हैप्पी वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे

 

पानी बिकने लगा है, हवा भी बिकने लगी है,
पर्यावरण प्रदूषण के कारण घरों में बीमारी बढ़ने लगी है।
जागरूक बने पेड़ लगायें, प्रदूषण को दूर भगाएँ
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

हरी दुनिया, पेड़ पौधों की दुनिया,
शुद्ध और स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,
फूल जैसे खिले चेहरे की दुनिया,
क्या आप चाहते है यहीं दुनिया,
पेड़ लगायें – पर्यावरण को स्वच्छ बनायें।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आप ये कसम जरूर खाएं,
अपने पूरे जीवन में कम से कम 10 पेड़ जरूर लगाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

 

विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं,
अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं,
पॉलिथीन का प्रयोग न करे और
बाजार घर से थैला लेकर जाएँ।

 

पर्यावरण जागरूकता का संदेश फैलाते चलों,
लोगो को समझाते चलों और पेड़ लगाते चलों,
लोगों को इसका महत्व बताते चलों।
हैप्पी वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे

 

Happy World Environment Day in Hindi Wishes

 

पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ,
पेड़ लगाओ देश बचाओ,
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ,
पेड़ लगाओ खुद को बचाओ।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

”पेड़ो को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे,
तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे,
जब पेड़ लगाओगे और लोगों को जागरूक बनाओगे,
तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे।”

 

धरती, नदियां, तालाब ये प्यारे,
सब के सब हैं दोस्त हमारे,
इन सबको संरक्षित रखना,
सबको है सुरक्षित रखना,
यही है अब कर्तव्य हमारा,
पेड़ बचाए जीवन सारा।

 

चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन,
कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण,
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ तो
कोई बोले जो हैं उन्हें बचाओ।

 

मत करो धरती पर तुम सब अत्याचार,
क्योंकि यही तो हमारी सांसों का आधार।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

पेड़ पौधे में रहते भगवान,
पर्यावरण रक्षा में करो योगदान,
पर्यावरण की रक्षा में दीजिये योगदान,
इससे देश बनेगा महान…

 

प्रण करो उन मंजिलों के काँटे हम हटाएँगे,
अपने पर्यावरण दिवस पर उसमें नए-नए फूल हम लगायेंगें,
हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएँगे,
कि पहले की तरह ही प्रकृति में जीना फिर से हम अपनाएँगे…

 

आओ बच्चो तुम्हे बताऊँ
बात मै एक ज्ञान की
पेड़ – पौधे ही करते हैं
रक्षा हमारे प्राण की।

 

 

Happy World Environment Day Status in Hindi

5th June Environment Day Status in Hindi

 

धरती माँ की यही पुकार,
पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।

 

पेड़ लगाना है वरदान,
एक पेड़ दस पुत्र समान।

 

हवा में ऑक्सीजन हो रही है कम,
आओ पेड़ लगायें मिलकर हम।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

माँ की ममता और पेड़ का दान,
दोनों करते है जन का कल्याण।

 

धरती को अगर है बचाना,
पर्यावरण रक्षा का लक्ष्य बनाना

 

अपनी दुनिया को स्वच्छ और हरा बनाएं,
पेड़ बचाएं, पर्यावरण को बचायें।

 

शुद्ध-स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा,
है जीवन जीने की अनमोल दवा।

 

आने वाली पीढ़ी है प्यारी,
तो पर्यावरण बचाना है हम सबकी जिम्मेदारी।

 

आओ बच्चो के साथ मनाए त्योहार,
स्वस्थ जीवन के लिए दे एक पेड़ उपहार.

 

पेड़-पौधों से ही है जीवन में हरियाली,
इनको काटोगे तो होगी बदहाली।

 

पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा,
तभी होगी अपने जीवन की रक्षा।

 

विज्ञान का कद तुम कभी इतना नही बढ़ा पाओगे
कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

 

अपनी दुनिया को साफ और हरा रखें
पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ
स्वच्छ शहर, ग्रीन सिटी।
हैप्पी वर्ल्ड पर्यावरण दिवस

 

हमें निभाना है अब उनका काम
पर्यावरण बचाने वालों को सलाम
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई..

 

जन जन में चेतना लाओ,
पर्यावरण का अलख जगाओ..

 

चारों तरफ बढ़ाओ जागरूकता
पर्यावरण है आजकी आवश्यकता।

 

जब तक हरियाली है, तभी तक भविष्य है
जब हरियाली नहीं होगी तो कोई भविष्य भी नहीं होगा।

 

जब तक मानव अपना कर्तव्य नहीं समझेगा
तब तक पर्यावरण पर खतरा मंडराता हीं रहेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई

 

पृथ्वी और प्रकृति आने वाली पीढ़ियों के धरोहर होते हैं
और हमें दूसरों के धरोहर की रक्षा करनी चाहिए।

 

जहाँ न पेड़-पौधे हैं
न चिड़िया है
न हरियाली है
वहाँ जीवन केवल एक बोझ है।
Happy Environment Day

 

पेड़-पौधे हैं मानव के लिए वरदान
मत करो इनका अपमान।
Happy Environment Day

 

अपनी दुनिया को स्वच्छ और हरा बनाएं,
पेड़ बचाएं, पर्यावरण को बचायें.
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

5th June Wishes in Hindi

Hindi Nature Status about Hare Bhare Ped

 

हरे – भरे पेड़ है जहाँ
धरती का स्वर्ग है वहां।
Happy World Environment Day

 

पेड़ काटना नहीं है शान
यह है मनुष्य का झूठा अभिमान।
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई

 

पर्यावरण के लिए
पेड़ लगाओ,
देश बचाओ,
दुनिया बचाओ।

 

चलो आज हम हमारे पर्यावरण को जन्नत बनाते हैं,
रोज तो नहीं.. लेकिन आज कुछ पेड़ लगाते हैं।

 

सारे मिलके धरती को
सुंदर और हरा भरा बनाये,
जिससे आने वाली पीढ़ी ख़ुशी
और सुखी से यहाँ रह पाए।

 

अगर आज तुम पर्यावरण का ध्यान रखोगे,
तभी कल वह तुम्हारा ध्यान रखेगा।

 

अगर आज तुम पेड़ लगाओगे
तो कल तुम्हे उसका फल मिलेगा,
लेकिन अगर आज तुम पर्यावरण को नष्ट करोगे
उसका गलत परिणाम तुम्हे कल मिलेगा।

 

पौधों में निवेश करें और,
हमारी आने वाली पीढ़ियों को खुश करने मे
सारे थोड़ा मदद करे।

 

अभी बचाओगे तभी बाद में कमाओगे,
आज जागरूक होगे तभी कल बेहतर
भविष्य देख पाओगे।

 

इस विश्व पर्यावरण दिवस पर,
आइए हम अपने आप में बदलाव लाएं
इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

 

आइए हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को
एक सुंदर जीवन जीने के लिए एक
स्वस्थ और खुशहाल वातावरण बनाये।

 

अगर तुम
पानी, हवा, धरती और अन्य जीव को
सुरक्षित नहीं रखोगे,
तो याद रखना इनके बिना बहुत पछताओगे।

 

आइये हम सभी पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिये
संकल्प के साथ आगे आयें और इस दिशा में अपना योगदान दें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बधाई!

 

आ गया है पर्यावरण दिवस
यह है खुशियों का दिवस
हम सबका जागरुक होने का दिवस।
यह है विश्व पर्यावरण दिवस

 

हरी दुनिया, पेड़ पौधों की दुनिया
शुद्ध और स्वच्छ हवा-जल की दुनिया
फूल जैसे खिले चेहरे की दुनिया
काश हमारी होती ऐसी प्यारी दुनिया

 

जीवन को सही ढंग से जीना सीखेंगे
पर्यावरण को प्रदूषित ना करेंगे
पेड़ पौधे हम लगाएंगे
जल वायु प्रदूषित ना हम करेंगे
बीमारी से दूर अब तो हम रहेंगे।
अब तो हम जागरुक रहेंगे

 

पर्यावरण की रक्षा है आपका उत्तरदायित्व
बूढ़े-बच्चे करो शुरुआत
जन जागरण की करो बात
पर्यावरण की करो शुरुआत।

 

धरती को एक हरा भरा क्षेत्र बनाएं
जहां हर प्राणी चैन से रह पाए ।
Happy World Environment Day

 

नीर बचाएं, वृक्ष लगाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं..
हैप्पी विश्व पर्यावरण दिवस

 

चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

 


Also Visit- Happy Friendship Day Short Quotes


 

Share This

One Comment

  1. 5 जून का दिन है आज
    पर्यावरण दिवस मनाने को
    एक वृक्ष लगा लो जीवन में
    ऑक्सीजन को पाने में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.