0

नया साल हम घर पर या बाहर कैसे मनाये? जानिए

चलिए जानते है “नया साल कैसे मनाये?”

दोस्तों नया साल आने वाला है, आपका नए साल का स्वागत करने का क्या प्लान है? क्या आप नए साल का स्वागत घर पर बैठकर करने वाले है या आप घर के बाहर जाकर इसे दोस्तों के साथ मनाए वाले है। वैसे दोनों तरीको से नया साल मनाया जा सकता है, दोनों ही तरीको के अपने मज़े है। कुछ लोगो को घर पर रजाई के अन्दर बैठकर टीवी में न्यू इयर सेलिब्रेशन के प्रोग्राम देखने में मजा आता है और कुछ लोग बाहर जाकर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करते है। आज इस पोस्ट में हम नया साल घर में कैसे मनाये और नया साल घर के बाहर कैसे मनाये के बारे में बात करेंगे, इसलिए इस पोस्ट को आखिर तक जरुर पढ़े।

 

नया साल घर में कैसे मनाये

 

  • फॅमिली गेट टुगेदर

घर पर ही फॅमिली गेट टुगेदर रखे। अपने परिवार के सभी रिश्तेदारों को घर पर बुलाए और साथ में मिलकर पार्टी करे। इस पार्टी से आप मज़े तो करेंगे ही साथ ही आप लोगो के बीच अगर गिले शिकवे होंगे, तो वो भी दूर हो जाएंगे।

 

  • मजेदार गेम्स खेले

अपनी फॅमिली के साथ मिलकर पुराने और मजेदार गेम्स खेले। जैसे आंखे बंद करके पोस्टर में सही जगह पर बिंदी लगाना, डमशेरास, अन्ताक्षरी आदि। इन खेलो में आप हंस हंस के नए साल का स्वागत करेंगे। हंसने से खून भी बढेगा और साल की शुरवात ख़ुशी ख़ुशी होगी।

 

  • वातावरण में अपने योगदान का प्रण ले

हम सभी जानते है हमारे वातावरण की क्या हालत है, ऐसे में अगर हम ये प्रण ले कि हम आने वाले साल में रोज एक पेड़ लगाएंगे तो शायद हम वातावरण को सुधारने में अपना सर्वश्रेष्ट योगदान देंगे।

 

  • घर में सभी की पसंद की डिश बनाए

साल के पहले दिन घर में सभी की मनपसंद डिश बनाए ताकि शुरुवात टेस्टी और खुशनुमा हो। कहते है ना शुरुवात अच्छी होगी तो साल अच्छा निकलेगा।

 


 

नया साल घर के बाहर कैसे मनाये

 

अब हम बात करेंगे कि हम घर के बाहर नया साल कैसे यादगार मना सकते है।

 

  • पूजा से शुरुवात करे

नए साल की शुरुवात अपने इष्टदेव की पूजा से करे। पूजा करने से आपका अंतर्मन शांत होगा और आप सुकून महसूस करेंगे।

 

  • अनाथ आश्रम में या वृद्धाश्रम में पार्टी मनाए

अगर आप बाहर पार्टी करने वाले है तो क्यों न आपके मेहमान आपके पहचान वाले न हो बल्कि वो हो जो आपकी ज़िन्दगी का क्या, किसी की भी ज़िन्दगी का भी हिस्सा नही है। मैं बात कर रही हूँ अनाथ बच्चो की और वृद्धाश्रम के बुजुर्गो की। आपकी पार्टी सबसे अलग होगी,यादगार होगी और शानदार भी। इस पार्टी में आप उन्हें गिफ्ट दे और अच्छा अच्छा खाना हिलाए, उनसे जो दुआएं मिलेगी वो इस साल ही नही बल्कि पूरी ज़िन्दगी को फायदा पहुंचाएंगी। आप उन्हें होटल में नही बुला सकते है तो आप पार्टी का सारा सामान लेके उनके पास जाए और सेलेब्रेट करे।

 

  • फेवरेट डेस्टिनेशन घूमने जाए

नए साल की शुरुवात आप अपनी फेवरेट सिटी या देश से भी कर सकते है। आप अपने फेवरेट डेस्टिनेशन में अपने प्यार या परिवार के साथ नया साल मना सकते है, इससे आप अपने बिजी और बोरिंग दिनचर्या से कुछ दिन की छुट्टी पा लेंगे और सालभर के संघर्ष के लिए फिर से दिमागी सुकून और जोश जुटा पाएंगे।

 

  • अपने सपने को पूरा करने की शुरुवात करे

साल की शुरुवात आप अपने सपने को पूरा करने की शुरुवात के रूप में भी कर सकते है। ये शुरुवात साल की शुरुवात में ही आपके अन्दर जोश और उम्मीदे भर देगी। ये जोश आपके काम को सफल बनाने में आपकी मदद करेंगा।

 

  • थीम पार्टी रखे

आप अपने दोस्तों के साथ किसी रिसोर्ट में या होटल में थीम पार्टी कर सकते है, जैसे जंगल थीम या कोई मूवी थीम या बचपन थीम जिसमे आप सभी अपना बचपन फिर से जी पाएंगे। बचपन के खेल खेलकर अपने दोस्तों के साथ इस दिन को यादगार बना सकते है।

 

  • मूवी देखने जाए

दोस्तों के साथ और परिवार के साथ मूवी भी देखने जा सकते है।

 

  • इठलाती दानी में पार्टी करें

अगर आपकी सिटी में इठलाती दानी है यानी राजस्थानी सिटी बना हुआ है तो आप उस जगह पर अपने नए साल की पार्टी प्लान कर सकते है। लोक संगीत और नृत्य के बीच आपको बहुत मजा आएगा।

 

  • गरीबो को कम्बल बाँटे

आप गरीबो को कम्बल बाट कर और उनको ठण्ड में कुछ राहत पहुंचाकर अपने नए साल की शुरुवात कर सकते है।

 

आप नया साल कैसे मनाते है, हमे कमेंट करके जरुर बताए.


 

ये जरूर देखियेनए साल पर बेहतरीन शायरी

Share This